केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह को लेकर मैंने टिप्पणी करना 15- 20 सालों से बंद कर दिया है, अब तो उनके बयानों पर जनता ने भी टिप्पणी करना बंद कर दिया है।
दरअसल सिंधिया ग्वालियर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व विकास का है, उसी दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं, जिसके तहत मैं ग्वालियर आया हूं। ग्वालियर के विकास के लिए काम कर रहा हूं।
वहीं नैरोगेज ट्रेन के डिब्बे और इंजन की नीलामी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैंने रेल मंत्री को पत्र लिखा है, मैं चाहता हूं, जब तक डिब्बों और इंजन पर निर्णय नहीं हो जाता है, तब तक उसकी नीलामी न हो। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शहर के अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भोपाल के लिए रवाना होंगे।