फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस के मिशन पर सिंधिया का पलटवार, बोले-जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी भाजपा .

Sat, 13 Aug 2022 06:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार


कांग्रेस के मिशन 2023 साल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने बयान दिया है। सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता का विकास किया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया बयान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा मिशन 2023 साल को लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विकास के आधार पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार काम कर रही है। पूरा विश्वास है कि साल 2023 में जो हमारी टोली है उन पर जनता का विश्वास आगामी चुनाव में जारी रहेगा।
विज्ञापन


हर राजनीतिक दल अपनी कार्यशैली के अनुसार कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली के बारे में सभी को मालूम है। हमने पिछले कई सालों में देख लिया हैं। जिस दिन यानी 5 अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखी जा रही थी। उस दिन कुछ नेताओं ने काले वस्त्र धारण कर किस तरीके से कार्यक्रम आयोजन किया था। यह उनकी मानसिक विचारधारा को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें