फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह MP Tour Live: कॉन्स्टेबल तक को देने होंगे टेक्नोलॉजी के संस्कार, तब ही नए अपराधों से लड़ सकेंगे

Fri, 22 Apr 2022 03:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में पुलिस की कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांस्टेबल तक को टेक्नोलॉजी में दक्ष करने की जरूरत को रेखांकित किया।  
विज्ञापन
1 of 3
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में '48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में कहा कि पुलिस अपराधी से दो कदम आगे रहे, यह बेहद जरूरी है। इसके लिए पुलिस को भी आधुनिक बनना पड़ेगा। जब तक कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल तक टेक्नोलॉजी के संस्कार नहीं जाते, हम नए प्रकार के अपराधों के खिलाफ नहीं लड़ सकते।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में '48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कोरोना के दौरान देशभर में 4 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने और 2,700 से अधिक की मौत होने की जानकारी दी और उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन की घोषणा की है। इसके लिए कच्चा खाका बना लिया है। इसके माध्यम से ढेर सारी चीजें, एक समान रूप से पूरे देश की पुलिस, हर थाने को तैयार किया जा सकेगा। देशभर में एक ही प्रकार के वायरलेस, एक ही प्रकार के सीसीटीवी लगेंगे। एक्सचेंज ऑफ इंफॉर्मेशन की सारी चीजें होंगी। एक्सचेंज ऑफ डेटा का अधिकार भी देश की हर पुलिस को होगा। इस प्रकार की व्यवस्था टेक्नोलॉजी मिशन के माध्यम से करना चाहते हैं। इससे देश का बहुत बड़ा फायदा होगा। आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है तो पुलिस को मॉर्डनाइज करना पड़ेगा। 

भोपाल में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनेगी
केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि भोपाल में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। अब अंग्रेजों की डंडा मार पुलिस नहीं चलेगी, पुलिस को ज्ञान होना आवश्यक है। इससे ही सबूत और तर्कपूर्ण पुलिसिंग जरूरी है। देशभर की पुलिस के पास करोड़ों में फिंगर प्रिंट का डेटा है। नफीस के माध्यम से जैसे ही अपराधी के फिंगर प्रिंट को कम्प्यूटर में डालेंगे वह डेढ़ मिनट के अंदर आपको नाम दे देगा। ये सिस्टम तभी ऑपरेट हो सकता है, जब आपके के थाने के अंदर की ट्रेनिंग का ये हिस्सा हो। पुलिस की उपस्थिति ही लॉ एंड ऑर्डर को अच्छा रख सकती है। बीट की पेट्रोलिंग, चाहे दस ही लोग निकलें, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण संतोष लोगों के बीच खड़ा कर देती है। 

विज्ञापन

2 of 3
अमित शाह का भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मंथन से जरूर अमृत निकलेगा, मध्यप्रदेश पुलिस ने एक नहीं अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले दिनों मप्र पुलिस ने तय किया माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिनमें सफेदपोश भी होते हैं। 2 साल में 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई, जिसकी कीमत 12 हजार करोड़ रुपये है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 100, ऊर्जा महिला डेस्क की स्थापना हमारी प्रमुख उपलब्धियां हैं। हमने ई-एफआईआर शुरू की है। मुझे पूरा विश्वास है प्रधानमंत्री जी ने जिस स्मार्ट पुलिसिंग की बात की है उसके लिए ये कॉन्फ्रेंस बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनके कैबिनेट के सहयोगियों ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। शाह के मुख्य रूप से भोपाल में दो कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से शाह सीधे सीएपीटी जाएंगे, जहां अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर को जंबूरी मैदान पर वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 



भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान ने अपने सहयोगियों से भी अमित शाह का परिचय कराया। इस दौरान संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अमित शाह को भगवत गीता देकर स्वागत किया। अमित शाह का मुख्य कार्यक्रम जंबूरी मैदान पर होगा, जहां वे वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जम्बूरी मैदान पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें