फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर और भोपाल में मेट्रो को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी, अगले चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

Wed, 03 Oct 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जल्द ही मध्यप्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल दौड़ती हुई नजर आएगी।  केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को भोपाल और इंदौर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भोपाल में मेट्रो रूट का काम शुरू होने की स्थिति में है। यह मेट्रो रेल प्रोजेक्ट 27.87 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इस प्रोजेक्ट पर 6,941.40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसे अगले 4 सालों में पूरा कर लिया जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इंदौर में 31.55 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी। यह रिंग लाइन एक तरह से पूरे इंदौर को कवर करेगी। यह 7,500.80 करोड़ रुपये के खर्च पर बनाया जाएगा। यह भी चार साल में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर माह के दूसरे हफ्ते में केंद्र सरकार के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) ने भोपाल और इंदौर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने में कुछ वक्त लग सकता है, क्योंकि दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड को एम्स से सुभाष नगर तक 6.225 किलोमीटर रूट के सिविल वर्क की डिजाइन बनाने का काम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें