फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवक ने की आत्महत्या: भोपाल में भाई के साथ रहकर कर रहा था प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, फांसी लगा दी जान

Mon, 21 Feb 2022 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी में एक बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय सूरज साहू ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई कि प्रेम प्रसंग में असफल होने पर युवक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार सूरज पिता राजकुमार मूलत: बिछुआ छिंदवाड़ा का रहने वाला है। उसने इंजीनियर की पढ़ाई की है। वह अपने बड़े भाई आशीष साहू और भाभी के साथ मिसरोद थाना क्षेत्र के सागर अभिनव हाइट्स में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सूरज के चाचा भी उनकी ही मल्टी में किराए से रहते हैं। रविवार को आशीष जरूरी काम से घर से बाहर गया था। घर पर सूरज और उसकी भाभी थी। सूरज अपने कमरे में चला गया। शाम को उसकी भाभी चाय लेकर उसके कमरे में गई तो अंदर से लॉक था। कई बार कॉल करने के बावजूद सूरज ने कॉल नहीं उठाया। इसकी जानकारी तुरंत आशीष और उसके चाचा का दी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा तोड़ तो सूरज का शव फांसी के फंदे पर लटका था। इसकी सूचना पुलिस का दी गई। 
विज्ञापन

 
कुछ दिनों से डिप्रेशन में सूरज
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सूरज के डिप्रेशन में रहने का भी पता चला है। इसका कारण सूरज की प्रेमिका की किसी दूसरी जगह शादी होने और उसके बेरोजगार होने के चलते शादी नहीं कर पाने को बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें