फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: पानी की समस्या का नहीं हुआ समाधान, वार्डवासियों ने प्रशासन को दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी

Wed, 03 Apr 2024 01:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: उमरिया नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड 18 एवं 19 के वार्डवासी पानी के समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग पानी की समस्या से तो कई वर्षों से जुझ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में नल जल योजना चलाकर घर घर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बावजूद इसके पानी नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पानी की समस्या का नहीं हुआ समाधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के वार्ड 18 एवं 19 में इन दिनों पानी की किल्लत से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नल जल योजन के तहत अभी 5 वर्ष पहले वार्ड में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था और पाइप लाइन भी वार्डों में बिछाई गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा अपने मनमानी तरीके से पाइप लाइन का सही तरीके से पूरे वार्ड में ना बिछाकर बिल का भुगतान भी करा चुका है और वार्डों में सही तरीके से पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई है।

विज्ञापन


तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
वार्ड वासियों का कहना है कि जहां जहां पाइप लाइन बिछाई भी गई है, उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई, लेकिन उसमें पानी सप्लाई आज तक नहीं दी जा रही है। जिससे डे कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, झाड़ू मोहल्ला, विकटगंज, 18 एवं 19 वार्ड के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के दिनों में जिनके पास बोर है उनके भी बोर गर्मी में सूख जाते हैं। इसी समस्या को लेकर वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें