फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: आदमखोर बाघ का आतंक, ग्रामीण को बनाया शिकार, रिसोर्ट के पीछे कहीं मिला सिर तो कहीं उंगलियां

Sun, 22 Dec 2024 08:10 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 45 वर्षीय खैरुहा बैगा का शव बाघ द्वारा खाए जाने के बाद मिला। बाघ के पगमार्क भी पाए गए, जिससे आदमखोर होने की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग बाघ की तलाश कर उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पड़ा शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज के गढ़पुरी बीट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 दिन से लापता व्यक्ति का शव बाघ द्वारा खाए जाने के बाद उसके सिर और अंगुली मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। बाघ के पगमार्क भी घटना स्थल पर पाए गए, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाघ आदमखोर बन सकता है।

खितौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि ग्राम खेरवा निवासी 45 वर्षीय खैरुहा बैगा अपने जीजा राजेश बैगा के घर ग्राम गढ़पुरी में मजदूरी करने आया था। 20 दिसंबर को वह सुबह काम करने के लिए घर से निकला, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। उसके बाद जीजा ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। 22 दिसंबर को गढ़पुरी क्षेत्र के कोलुहाबाह स्थित सिंह रिसोर्ट के पीछे एक मानव खोपड़ी और अंगुली मिली, जिसे देखकर परिवार और वन विभाग को सूचित किया गया। शिनाख्त के बाद यह खैरुहा बैगा का शव पाया गया।

वन विभाग ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी और इलाके में बाघ की तलाश शुरू कर दी। वन अमला बाघ को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना बना रहा है, ताकि भविष्य में कोई दूसरी घटना न हो। यह घटना बाघ के आदमखोर बनने का संकेत दे रही है, जो पार्क प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है। वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस घटना ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन में चिंता उत्पन्न कर दी है, क्योंकि वर्षों बाद बाघ द्वारा मानव को खाए जाने की घटना सामने आई है।

घटना स्थल पड़ा शव

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें