फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अपने बच्चों संग टहलते हुए दिखाई दी हथिनी अनारकली और पूनम, पर्यटक हुए खुश

Tue, 20 Aug 2024 01:59 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां हथिनी अनारकली और पूनम अपने-अपने बच्चों के साथ टहलती हुई दिखाई दी। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बच्चों के साथ टहलती हुई हथिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित है। यहां पर केवल बाघ और चीते ही नहीं हैं। बल्कि यहां की हथिनी भी काफी प्रसिद्ध है। यह वही प्रसिद्ध हथिनी है, जो टाइगर का रेस्क्यू करने में अपना सहयोग देती है। जहां एक साथ दो हथिनी अनारकली और पूनम दिखाई दीं, जो अपने बच्चों के साथ थी, जिसका वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन




हालांकि यह फोटो और वीडियो कब का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। जहां दो मां अपने बच्चों के साथ टहल रही हैं और आसपास के लोगों ने उसका वीडियो बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनारकली वही हथिनी है, जिसकी प्रेम कहानी खूब वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। जिसे देखकर हर कोई हैरान था, हर कोई उसके बारे में जानना चाह रहा था। जहां दो महीने बाद वह इस बार दिखाई दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें