Umaria Accident News: उमरिया के चंदिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित डंपर पलटकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर की मौत हो गई।
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर पलटकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर की मौत हो गई। इधर, जानकारी लगते ही चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बता दें कि चंदिया थाना क्षेत्र के दरबार पाली पटपरहा नाला के पास डंपर एमपी 18 एच 5004 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर में उसका आगे हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर विष्णु नामदेव पिता राजेंद्र प्रसाद नामदेव (35) ग्राम करेला जिला कटनी की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर चंदिया पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।