फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: रेंजर निलंबित, अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों की उपेक्षा का लगा आरोप

Tue, 19 Mar 2024 04:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेंजर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित रेंजर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के पनपथा कोर की रेंजर रुचिका तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से निकलकर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर के द्वारा लंबे समय से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन


जहां साथ ही साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की शिकायतें भी लगातार अब सामने निकलकर आ रही थी। वहीं, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, बीते दिनों पहले रेंज के कई कर्मचारियों ने रेंजर रुचिका को हटाए जाने की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी प्रबंधन को दी थी।

वहीं, सूत्रों के अनुसार इन सभी आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई थी। जहां इस जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद रेंजर रुचिका तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें