फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नौरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 126 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Tue, 13 May 2025 04:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित नौरोजाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 126 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और जब्त शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद नौरोजाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम जरहा निवासी अनिल रजक पिता मोतीलाल रजक (उम्र 30 वर्ष) को 126 लीटर अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया के लिए कहा-जिन्होंने सिंदूर उजाड़ा, उन्हीं की बहन को भेजकर ऐसी-तैसी कराई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए अवैध शराब तस्करी को नाकाम किया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस सफल अभियान में उप निरीक्षक अमित पटेल, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राजेश दुबे, प्रमोद पटेल, राजेश सोंधिया, आरक्षक नरेंद्र सुल्खे, महिला आरक्षक शाहीन बी तथा चालक प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। टीम के समन्वय और तत्परता के चलते अवैध शराब के खिलाफ यह बड़ी सफलता हासिल की जा सकी। 

यह भी पढ़ें: 16 को इंदौर में रीजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव,14 को CM बेगलुरु में इन्वेस्ट इन एमपी रोड शो में निवेशकों से चर्चा करेंगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें