फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जिला अस्पताल में इलाज के बदले पैसे मांगने का मामला, कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 06 Apr 2024 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ रश्मि धनंजय का इलाज के बदले पैसे मांगने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामले में कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल उमरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार भले ही सुशासन के लाख दावे कर ले, लेकिन दावों की पोल उमरिया जिला चिकित्सालय में खुलती नजर आ रही है। दरअसल, जिला चिकित्सालय उमरिया में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि धनंजय के द्वारा इलाज के नाम पर जिला चिकित्सालय परिसर में खुलेआम रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


उमरिया निवासी आयुष पांडे के द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया है कि डॉ. रश्मि धनंजय के द्वारा लापरवाही पूर्वक उनकी बहन नैंसी पांडे का इलाज कुछ माह पूर्व किया गया था और बिना बताए कॉपर टी डाल दी गई थी। अब जब दोबारा उनके पास इलाज के लिए वह पहुंचे तो कॉपर टी निकालने के नाम पर रश्मि धनंजय के द्वारा पैसों की मांग की गई। पैसा नहीं दिए जाने पर वार्ड बॉय के द्वारा लगातार प्रेशर बनाकर उनसे पैसा ले लिया गया।

मामले की शिकायत आयुष पांडे के द्वारा कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन से की गई है। कलेक्टर उमरिया के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सिविल सर्जन को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, सिविल सर्जन उमरिया डॉक्टर केसी के द्वारा डॉक्टर रश्मि संजय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम आपको बता दें, डॉक्टर रश्मि धनंजय के द्वारा इलाज के बदले पैसे लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है। जब जिला चिकित्सालय उमरिया में रिश्वत लेने का काम डॉक्टर के द्वारा किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें