फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट की 210 मेगावाट यूनिट बंद, लाखों रुपये का नुकसान

Thu, 23 Nov 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट बिरसिंहपुर की 210 मेगावाट की एक नंबर यूनिट बंद हो गई। 23 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज होने के कारण विद्युत उत्पादन ठप हो गया।
विज्ञापन
संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट बिरसिंहपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट बिरसिंहपुर में गुरुवार को एक बार फिर से शासन के लाखों रुपये का नुकसान हो गया। लगातार प्रशासन की लापरवाही के चलते 210 मेगावाट की एक नंबर यूनिट बंद हो गई। जहां 26 सितंबर 2023 से चार नवंबर 2023 तक इस यूनिट का वार्षिक रखरखाव (एनुअल ओवरहॉलिंग) किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, अब जिसमें 40 दिन तक इस बिजली यूनिट से उत्पादन ठप हो गया था और यह यूनिट जब सुधार के बाद चली तो आरंभ होने के साथ ही बार-बार कई तकनीकी खराबी होने के कारण यूनिट लगातार बंद होती गई। जहां इस सुधार कार्य में की गई लापरवाही की पोल खोल रही है।

वहीं, करोड़ों रुपये खर्च कर किए गए सुधार कार्य पर कई तरह के सवालों का उठना अब लाजिमी हो गया है। जहां यह ट्यूब लीकेज में बंद हुई यूनिट चार नवंबर को यूनिट वार्षिक सुधार होने के बाद फिर दूसरे दिन पांच नवंबर को बंद हो गई और 12 घंटे यूनिट बंद रहने के बाद सुधार कर दोबारा चालू तो कर दिया गया, उसके बाद यह यूनिट सात नवंबर को फिर आए फाल्ट के कारण बंद हुई और 10 नवंबर तक यह यूनिट बंद रही है।
विज्ञापन


यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वार्षिक सुधार के नाम पर जहां करोड़ों रुपये खर्च किया गया। वहीं, अब इस यूनिट पर बार-बार ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद क्यों हो रही है? जिसके कारण करोड़ों रुपये के बिजली के उत्पादन की हानि हो रही है। अब इसका जिम्मेदार कौन है, यह है अभी तक डिसाइड नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें