फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: गजराजों की मौज मस्ती का महोत्सव शुरू, खाने में परोसे जा रहे हाथियों के प्रिय आहार

Fri, 22 Sep 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों सात दिवसीय गजराज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिनों तक हाथियों से कोई काम नहीं कराया जाता और उनकी विशेष खातिरदारी की जाती है।
विज्ञापन
हाथी को नहलाता महावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्य जीव सरंक्षण में मुख्य भूमिका निभाने वाले हाथियों की विशेष खातिरदारी के लिए गुरुवार से सात दिवसीय हाथी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बांधवगढ़ के 12 हाथियों की विशेष खातिरदारी की जा रही है। हाथियों को प्रातः से स्नान कराया जाता है, फिर अरंडी के तेल से मालिश के बाद उनकी पूजा अर्चना करके उनके प्रिय भोजन गुड़, चना, गन्ना और मौसमी फल खिलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही हाथियों का वन्य जीव विशेषज्ञ चिकित्सकों से उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर आवश्यक उपचार कराया जा रहा है। इस महोत्सव में आसपास के नागरिकों को भी पार्क प्रबंधन शामिल करता है, ताकि लोगों को वन्य जीव प्रबंधन में हथियों के महत्व को समझाया जा सके।
बांधवगढ़ में हाथी वन्य जीव सरंक्षण में मुख्य भूमिका में रहते हैं। बाघों की निगरानी से लेकर उनका रेस्क्यू करने में भी हाथियों की बड़ी भूमिका होती है। बांधवगढ़ में इन दिनों जंगली हथियों ने भी अपना डेरा जमाया हुआ है, उन्हें भी नियंत्रित करने में हाथी काम आते हैं। ऐसे में पार्क प्रबंधन लगातार साल भर काम में बने रहने के कारण सात दिन का विश्राम देता है और इस बीच हथियों से कोई कार्य नहीं लिया जाता, और इन्हें एक साथ रखकर इनकी खातिरदारी की जाती है। पार्क प्रबंधन के मुताबिक सामाजिक प्राणी होने के कारण अपनी संतति को आगे बढ़ाने में भी यह महोत्सव अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन


हाथी महोत्सव के बहाने ही सही लेकिन बांधवगढ़ के प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभाने वाले इन हाथियों को सात दिन मौज मस्ती करने का खूब अवसर दिया जाता है, जिसके बाद हाथियों के भीतर फिर आगे एक साल और काम करने की ऊर्जा का संचार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें