फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria crime: बैंक से निकले किसान का चोरों ने किया पीछा, मौका मिलते ही बाइक की डिग्गी से निकाल लिए चालीस हजार

Tue, 30 Jan 2024 12:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है। शातिर चोर रेकी कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। मेडिकल से दवा ले रहे किसान की बाइक की डिग्गी में रखा हुआ पैसा चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में रिकॉर्ड ही घटना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही के दिनों में चालीस हजार की चोरी करने के मामले में इसका नाम निकलकर सामने आया है, जहां पीड़ित ने इसकी शिकायत बाकायदा फोटो के साथ की है।

विज्ञापन


उमरिया में किसान से चालीस हजार रुपये चोरी का मामला सामने आया है। बैंक से निकले किसान का पीछा कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों की ये करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना धानू सिंह ने मानपुर थाने में दी है।  

जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी का रहने वाला किसान धानू सिंह मानपुर आया था। स्टेट बैंक से 40 हजार निकाल कर बैंक पासबुक और रुपये मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखकर दवाई लेने लगा। तभी चोर ने मोटरसाइकिल के डिग्गी से रुपये और बैंक पासबुक चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा कर दिया वारदात को अंजाम
पहले चोरों ने चोरी के नीयत से बैंक के अंदर गए। किसान के बाहर निकलने के बाद उसका पीछा किया। जब धानू सिंह मेडिकल से दवाई लेने लगे उसी समय चोरों गाड़ी की डिग्गी में रखा हुआ पैसा चोरी कर लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें