फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Crime: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खाना बनाने की बात पर चारपाई से जमीन पर पटक दिया था

Fri, 08 Sep 2023 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria Crime: मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के तहत आने वाले बीरसिंहपुर पाली में पत्नी के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामूली बात पर पत्नी की जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में बीरसिंहपुर पाली जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिम्माडोंगरी में महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने घटना के 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चन्द्रभान बैगा ने खाना बनाने की बात पर अपनी पत्नी विद्या बाई बैगा को खटिया से जमीन पर पटककर जमकर पीट दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कोलज शहडोल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-302 का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चंद्रभान ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन, एएसपी प्रतिपाल सिंह और एसडीओपी पाली के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थाना पाली व चौकी घुनघुटी के निरीक्षक मदनलाल मरावी, उप निरीक्षक सरिता ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, शिवपाल सिंह तोमर, प्रभारी आरक्षक विकास, शीतल, गंगाराम, आरक्षक रामप्रसाद तथा शेख यासिर की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें