फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: दीपावली पर सात परिवारों को मिला रोजगार का तोहफा, कलेक्टर ने दी अनुकंपा नियुक्ति

Sun, 19 Oct 2025 01:35 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि यह शासन की ओर से उन कर्मचारियों के परिवारों के प्रति सम्मान है जिन्होंने जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।
विज्ञापन
उमरिया कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के मौके पर जिले के सात परिवारों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आई है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने पर्व के इस शुभ अवसर पर सात दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का तोहफा दिया है। नियुक्ति आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने अपने जीवनकाल में शासन और जनता की सेवा की, उनके परिवारों को अब शासन की ओर से यह सम्मान दिया जा रहा है, ताकि उनके परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सके।
विज्ञापन


कलेक्टर जैन ने बताया कि कार्यालय तहसील मानपुर में कार्यरत दिवंगत शासकीय सेवक स्व. श्रीमती बेला बाई सिंह के पुत्र धनंजय सिंह को उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत स्व. भूपेन्द्र सिंह के पुत्र राहुल सिंह को शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण संस्था उमरिया में पदस्थ किया गया है।

जनजातीय कार्य विभाग के दिवंगत शासकीय सेवक स्व. प्रभात त्रिपाठी के स्थान पर उनकी पुत्री प्रज्ञान त्रिपाठी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति दी गई है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत स्व. अशोक कुमार पांडेय के पुत्र उमादत्त पांडे को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय उमरिया में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बच्चों की मौत के पीछे श्रीसन फार्मा का बड़ा फर्जीवाड़ा, SIT जांच में केमिकल एनालिस्ट ने खोले राज

इसी क्रम में, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दिवंगत शासकीय सेवक स्व. मान सिंह के पुत्र जागेश्वर प्रताप सिंह को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में नियुक्ति दी गई है। जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत स्व. राम सुजान सोनी के पुत्र अभिषेक सोनी को कार्यालय तहसील मानपुर में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दिवंगत कर्मचारी स्व. अशोक लकड़ा के पुत्र अनंत लकड़ा को कलेक्टर कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

कलेक्टर जैन ने सभी नियुक्त व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने माता-पिता की तरह ईमानदारी और निष्ठा के साथ शासन की सेवा करें। उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और इस अवसर पर इन परिवारों को मिली नियुक्ति से उनके जीवन में नई रोशनी आएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। प्रशासन का यह निर्णय जिले में एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है कि शासन अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें