उमरिया जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। वहीं, अपराधियों के हौसले भी लगातार बुलंद भी हो रहे हैं। जहां जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोरहा हाइवे पर तीन से चार बदमाशों ने तहसीलदार कौशल सिंह के साथ बदसलूकी की है।
यही नहीं इसके अलावा ड्राइवर उमेश पिता तुलसी राय उम्र 28 वर्ष के साथ जमकर मारपीट की गई है। जहां दोपहर में अचानक हुए इस हमले के बाद घायल ड्राइवर कौशल सिंह को जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल, घायल चालक का उपचार चल रहा है।
वहीं, बताया यह जाता है कि ग्राम पाली में जनमन योजना को लेकर शासकीय कार्यक्रम था। इसमें कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को शामिल होना था। इसी वजह से तहसीलदार कौशल सिंह अपने चालक के साथ हाइवे पर खड़े होकर कलेक्टर के आने का इंतज़ार कर रहे थे। तभी इसी बीच गांव के स्थानीय चार बदमाश मौके पर पहुंचे और उलूल-जुलूल बात करने लगे। जब तहसीलदार ने इस दौरान उन्हें समझाइश देनी चाही पर उन्होंने एक भी नहीं सुनी। इसी बीच चालक पर उन लोगों के द्वारा हमला बोल दिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
वहीं, सूत्रों की माने तो ये तीनों बदमाश बाद में हाइवे के बगल में एक दुकान संचालक के साथ भी दुकान के अंदर घुसकर जमकर मारपीट की गई है। जहां इस घटना के बाद पुलिस हरकत में है। अब देखना होगा, पुलिस कब तक इन बदमाशों को गिरफ्त में लेती है।