फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: मालियागुड़ा में शराब दुकान के पास दिखा दुर्लभ प्रजाति का अजगर, तीन फीट लंबे अजगर को देखने लगी भीड़

Tue, 19 Mar 2024 01:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

उमरिया के मालियागुड़ा में शराब दुकान के पास अचानक एक दुर्लभ किस्म की प्रजाति का अजगर दिखाई दिया। इसकी वजह से लोगों ने उसे अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
उमरिया में अजगर दिखाई दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के मालियागुड़ा में दुर्लभ प्रजाति का अजगर देखा गया है। करीब तीन फीट लंबे अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


उमरिया वनों से आच्छादित जिला है। यहां कई प्रकार के जीव मिलते हैं। सरीसृप जीव में अजगर एक ऐसी प्रजाति है जो कि सांपों में श्रेष्ठ मानी जाती है। जहां मालियागुड़ा में शराब दुकान के पास अचानक एक दुर्लभ किस्म की प्रजाति का अजगर दिखाई दिया। इसकी वजह से लोगों ने उसे अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह मामला सोमवार का बताया गया है। देर शाम सड़क को पार करते हुए यह अजगर दिखाई दिया था, जो की खेत में चला गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी इस पर व्यक्त कर रहे हैं। जहां आसपास के लोग भी इसे देखकर अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर रहे हैं और खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि वीडियो देखा है। अजगर दुर्लभ प्रजाति का दिख रहा है। एसडीओ फॉरेस्ट दिगेंद्र सिंह ने बताया कि अजगर को ढुंढवाकर उसे जंगल में छुड़वा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें