फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दो ट्रेन हादसों में गई दो लोगों की जान, एक युवक के दोनों पैर-बायां हाथ कटकर हो गया अलग

Mon, 11 Sep 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को दो रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में युवक के शरीर के कई अंग कटकर अलग हो गए। 
विज्ञापन
उमरिया में रेल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को दो रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में युवक के शरीर के कई अंग कटकर अलग हो गए। दोनों घटनाओं में फिलहाल ये अब साफ नहीं है कि हादसा किन वजहों से हुआ है।
विज्ञापन


पहला हादसा खलेसर फाटक के पास का बताया गया। इसमें सुबह मुख्यालय स्थित लालपुर निवासी दुलीचंद पिता श्यामचंद प्रजापति (39) की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दूसरी घटना में ज्वालामुखी रेल फाटक के पास रोहित पिता मोहन राजपूत (30) भी ट्रेन चपेट में आ गया। उसकी भी हादसे में मौत हो गई। 

फिलहाल इस घटना के बाद अब मौके पर पुलिस पहुंची है और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जाता है कि इस हादसे में मृत युवक के दोनों पैर और बायां हाथ शरीर से पृथक हो गया है। जहां इन दोनों मामलों में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है, वही परिवार में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें