फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बिना दस्तावेज दौड़ रही बस को परिवहन विभाग ने किया जब्त, थाने में खड़ी कराई गई

Wed, 05 Mar 2025 08:31 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

जिला परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि बिना दस्तावेज चल रही बस को जब्त कर थाना कोतवाली में  खड़ा कराया गया है। परिवहन विभाग अब बस संचालक पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
बिना दस्तावेज दौड़ रही बस जब्त। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के ताला-मानपुर मार्ग पर बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही एक बस पर परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय चेकिंग के दौरान बस क्रमांक एमपी 54 पी 0249 को रोका गया। जांच करने पर पता चला कि बस के पास टैक्स, परमिट, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे, इसके बावजूद बस का संचालन किया जा रहा था।

विज्ञापन


जिला परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार और कलेक्टर के मार्गदर्शन में की गई। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेजों के वाहनों का संचालन पूरी तरह गैरकानूनी है और यात्रियों की सुरक्षा के साथ खतरा है। ऐसी लापरवाही पर सख्त कदम उठाना जरूरी है।

जिला परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि बिना दस्तावेज चल रही बस को जब्त कर थाना कोतवाली में  खड़ा कराया गया है। परिवहन विभाग अब बस संचालक पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


वाहन संचालकों को सख्त चेतावनी
जांच के दौरान विभाग ने अन्य वाहनों की भी जांच की और सभी बस संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अपडेट रखें। विभाग ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इसी तरह के आकस्मिक जांच अभियान चलते रहेंगे।
गौरतलब है कि उमरिया जिले में कई ऐसी बसें हैं, जो पूरी तरह कबाड़ हो चुकी हैं, इसके बावजूद भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन बसों पर न तो आरटीओ का ध्यान जाता है और न ही यातायात विभाग का। यदि समय-समय पर अभियान चलाकर वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जाए तो इन अवैध वाहनों पर रोक लग सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें