फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: इंदौर ले जाकर तीन महीने तक किया दैहिक शोषण, एसपी से की शिकायत

Tue, 07 May 2024 06:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामले कहीं न कहीं चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। हाल ही में शहडोल जिले में सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत पुलिस के सामने आई है और यहां उमरिया जिले में दैहिक शोषण की शिकार युवती पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची है।

विज्ञापन


युवती ने बताया है कि किस प्रकार से काम के बहाने इंदौर ले जाकर लगातार तीन महीने तक दो बच्चों का पिता उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। यहां तक कि जैसे ही युवती मां बनने वाली थी तो उसको उसके ही हाल पर इंदौर में छोड़कर घर आ गया। घटना के बाद किसी तरह से युवती आरोपी के घर पाली थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची, जहां परिजनों ने पहले तो युवती पर गर्भपात कराने का दबाव बनाते रहे। लेकिन जब पीड़िता नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट करने लगे।

इसी बीच पीड़ित युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसको लेकर उसको प्रताड़ित भी किया जाने लगा और एक दिन उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया। मामला यहीं नहीं रुका घटना को लेकर पीड़िता ने 29 मार्च को पाली थाने का भी दरवाजा खटखटाया। मगर पाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत तक नहीं ली और कहा कि अभी जाओ बाद में देखेंगे। आखिरकार पीड़िता आज अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ पुलिस अधीक्षक के पास न्याय के लिए पहुंची। जहां एसपी ने तत्काल ही पाली प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें