फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ में बाघ का आतंक, मवेशी ढूंढने गए दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Wed, 21 May 2025 04:30 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मवेशी खोजने गए तीन ग्रामीणों पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से जंगल में प्रवेश से पहले अनुमति लेने की अपील की गई है। गश्त बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
बाघ फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र के गांगीताल में बुधवार सुबह एक भयावह घटना सामने आई, जब जंगल में मवेशी खोजने गए तीन ग्रामीणों पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना स्थल रानी मचान के पास बताया जा रहा है, जहां यह खौफनाक मंजर देखने को मिला।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के तीन लोग ब्रजभान सिंह (38), आदित्य सिंह (17) और एक अन्य अपने मवेशियों की तलाश में जंगल के भीतर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका सामना एक बाघ से हो गया। बताया जाता है कि बाघ पहले कुछ क्षणों तक ग्रामीणों को घूरता रहा और फिर कुछ ही पलों में हमला बोल दिया।

ये भी पढ़ें - तवानगर के जंगल में शिकारियों ने बंदूक से किया सांभर का शिकार, भागते समय पुलिस से हुआ सामना
विज्ञापन


हमले में ब्रजभान सिंह और आदित्य सिंह को बाघ ने बुरी तरह घायल कर दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर पर बाघ के नाखून और दांतों के गहरे घाव हैं, जिससे रक्तस्राव अधिक हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, प्लास्टिक के कप-प्लेट बंद करने शुरू किया बर्तन बैंक; ऐसे ले सकते हैं

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका टाइगर रिजर्व का संवेदनशील क्षेत्र है और यहां आम नागरिकों को बिना अनुमति प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। फिर भी कई बार ग्रामीण मवेशी या जलावन की लकड़ी के लिए जंगलों का रुख कर लेते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में प्रवेश से पहले संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और जंगल में अकेले या बिना सुरक्षा के न जाएं। इसके साथ ही वन विभाग ने क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी है तथा मौके पर गश्त बढ़ा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें