फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: महुआ बिनने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

सार

उमरिया जिले के घुंघुटी में वन परिक्षेत्र में महुआ बिनने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
टाइगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के घुनघुटी वन परिक्षेत्र जमडी़ के नेऊसा जंगल में महिला पर बाघ ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया। महिला महुआ बिनने गई हुई थी, जहां बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। इसकी वजह से महिला भाग नहीं पाई। बाघ ने उसे बुरी तरह नोंचा। इससे ज्यादा खून बह गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह कोई पहला मामला नहीं है जब उमरिया जिले में किसी व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया हो। हाल ही में एक व्यक्ति को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भालू ने भी एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। चौकी प्रभारी भूपेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला का नाम राम बाई पति शिवरतन सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम नेऊसा, है। जानकारी लगते ही वन विभाग और पुलिस विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें