उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा अपने मामा के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी। रात में जैसे ही घर के पीछे निकली, पहले से घात लगाए बैठे दरिंदे छात्रा का मुंह दबाकर पास के ही जंगल में उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।
महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम की है। 15 वर्षीया नाबालिग छात्रा कक्षा 10 में पढ़ती है और अपनी मां के साथ अपने नाना, मामा के घर में रह कर पढ़ाई कर रही है। रात लगभग साढ़े 10 बजे घर के पीछे बारी में निस्तार के लिए निकली, तभी दो दरिंदे जो उसके गांव के पास के ही थे, घात लगाए बैठे थे। जो उसका मुंह दबाकर जंगल की तरफ उठा ले गए और बारी-बारी से दोनों उसके साथ दुष्कर्म कर धमकी भी दिए, किसी तरह उनसे छूटकर छात्रा घर आई और अपनी मां को सारी घटना बताई।
बता दें कि उसके मामा कहीं गए हुए थे, जब वापस आए तो थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 137 (2), 70 (2), 87 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा-5जी के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम रवाना किया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार कितने भी सख्त कानून क्यों न बना दे, लेकिन नाबालिगों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही है।