फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: घर में आग लगाकर की थी बहू ने आत्महत्या, कार्रवाई नहीं हुई तो परिजनों ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Sep 2024 07:32 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में एक महिला के आग लगाकर जान देने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब नाराज परिजनों ने मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का मन बना लिया है। ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
ज्ञापन देते परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के घोघरी ग्राम में एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। जहां उसके परिजनों ने उसे आत्महत्या का रूप दिया था और पुलिस को इस सब की सूचना दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि यह घटना 16 सितंबर को हुई थी। उसके बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने इसे हत्या बताया था और दहेज से प्रताड़ित करने के बाद उसकी हत्या करना का आरोप लगते हुऐ पुलिस शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर रामकिशोर गौतम ससुर, सास निर्मला गौतम, पति श्रीकांत गौतम, ननद रजनी एवं नंदोई खेमराज को आरोपी बनाया था। जहां पुलिस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और विवेचना कर रही है, लेकिन मैके पक्ष वालों ने यह कहा है कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

पूरे मामले को लेकर उमरिया कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है। जहां मृतिका के मायके पक्ष वाले लोगों ने बताया है कि मेरी बेटी का नाम शालिनी गौतम था जिसकी आग लगने की वजह से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ज्ञापन देते परिजन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें