MP Weather News: उमरिया जिले के पाली क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदली, जिसके बाद यहां तेज बारिश हुई। तेज बारिश होने की वजह से ठंडक बढ़ गई, जिसके बाद लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
उमरिया जिले में तापमान लगातार घटता हुआ नजर आ रहा है। आज अचानक यहां हुई तेज बारिश की वजह से ठंड में फिर बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने की वजह से ज्यादातर लोग घरों के अंदर कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
फिर से बढ़ी गलन
हालांकि अभी ठंड ने शुरुआत रखी है और अब फिर से गलन बढ़ने के आसार हैं। गौरतलब है कि उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल रही है।