फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जंगली सूअर का शिकार कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त

Tue, 17 Sep 2024 10:51 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में जंगली सूअर की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सूअर का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में अपराधियों के ऊपर एक बार फिर से वन विभाग की टीम ने नकेल कसी है। जहां जंगली सूअर का शिकार करके उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के मानपुर बफर क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां ग्राम देवरी से एक आरोपी के घर से जंगली सूअर का मांस के साथ ही साथ फंदा और सामग्री को जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उसने जंगली सूअर को पहले शिकार किया और फिर उसका मांस खाने के रूप में उपयोग कर रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली, जहां पुलिस ने पहुंचकर फंदे के साथ आरोपी को पकड़ लिया है।

बता दें कि जहां वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए न्यायालय मानपुर के समक्ष पेश किया है। साथ ही यह बताया गया है कि घर की बाड़ी में क्लच वायर के फंदे के साथ ही साथ अन्य सामग्री जिसका उपयोग शिकार करने के लिए किया जाता था, उसको जब्त कर लिया गया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें