फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: सीटी स्कैन सेंटर में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 14 Jul 2025 02:20 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर में कार्यरत 25 वर्षीय युवती सुभांगी सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिला अस्पताल उमरिया के सीटी स्कैन सेंटर में कार्यरत एक 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सुभांगी सिंह, निवासी उमरिया, के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी द्वारा संचालित सीटी स्कैन यूनिट में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थी।
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जब सुभांगी को बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को युवती की मौत की सूचना मिली, उन्होंने अस्पताल परिसर में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

परिजनों का कहना है कि सुभांगी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों ने युवती की मौत को स्वाभाविक न मानते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुनार नदी में नहाते समय वृद्ध बहा, तलाश जारी

घटना की सूचना पर अस्पताल चौकी प्रभारी अमर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि, "मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट या ऐसा प्रमाण नहीं मिला है जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके।"
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। निजी कंपनी द्वारा संचालित सीटी स्कैन यूनिट के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि युवती मानसिक तनाव में थी या कार्यस्थल पर कोई अन्य समस्या थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें