फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: विवाह के तीन साल बाद अग्निदग्धा की शिकार हुई प्रसूता महिला की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Tue, 17 Sep 2024 06:07 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तीन साल पहले विवाहित एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अग्निदग्धा की शिकार हुई थी। वहीं, मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम घोघरी में आग से झुलसने से प्रसूता महिला के मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे इस हादसे की खबर ससुराल पक्ष वालों ने मायका पक्ष को दिया है।

विज्ञापन


घटना को देख प्राथमिक दृष्ट्या मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों की माने तो मृतिका प्रसूता शालिनी गौतम का विवाह 2021 में ग्राम घोघरी निवासी श्रीकांत पिता राम किशोर गौतम के साथ हुआ था। मृतिका परिजनों की माने तो अभी महीने भर पहले भी घरेलू हिंसा का शिकार मृतिका प्रसूता बेटी शालिनी घर से चली गई थी, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज की गई थी।

इस मामले में सोमवार को ससुराल पक्ष द्वारा जानकारी के बाद मायका पक्ष घटना स्थल ससुराल आया है और मृतिका को पुलिस की मदद से पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतिका के सगे भाई सतीश तिवारी निवासी ओबरा (थाना बरही) जिला कटनी ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बहन को जिंदा जलाया गया है और हत्या की गई है। इस मामले में ससुराल पक्ष के सभी लोग जो घटना के समय घर पर मौजूद थे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चंदिया पुलिस पहुंची है और ज़रूरी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें