फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बिरसिंहपुर पाली में पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, चार गंभीर घायल

Mon, 26 Jan 2026 06:35 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बिरसिंहपुर पाली के गंजरा नाला बाईपास पर पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हुआ। 24 वर्षीय शिब्बू सोनकर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार और टर्निंग कटिंग हादसे का कारण बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बिरसिंहपुर पाली में पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, चार गंभीर घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिरसिंहपुर पाली से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। गंजरा नाला बाईपास के पास एक पिकअप वाहन के पलट जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिब्बू सोनकर, पिता बालचंद सोनकर, उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और बाईपास पर मौजूद टर्निंग में कटिंग पूरी नहीं काट सका। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि शिब्बू सोनकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- बाणसागर बाजार में बवाल; विवाद सुलझाने पहुंचे ASI पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल हुए चारों लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाईपास पर टर्निंग की कटिंग सही तरीके से नहीं हो पाना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ देर के लिए बाईपास मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बाईपास पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं और टर्निंग पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। फिलहाल इस हादसे में एक युवक की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रशासन से स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बाईपास पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें