फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: चिल्हारी में विजयदशमी पर्व को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न, अमरपुर चौकी प्रभारी ने की अध्यक्षता

Sun, 06 Oct 2024 07:36 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

MP: अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में चौकी प्रभारी विजय सेन की अध्यक्षता पर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें चौकी प्रभारी विजय सेन द्वारा शांति एवं सौहार्द पूर्वक विजयादशमी त्यौहार मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन
अमरपुर चौकी प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में चौकी प्रभारी विजय सेन की अध्यक्षता पर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें चौकी प्रभारी विजय सेन द्वारा शांति एवं सौहार्द पूर्वक विजयादशमी त्यौहार मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही प्रतिमाओं का जुलूस नियमित समय पर निकालने और ग्राम पंचायत द्वारा बनाया गए विसर्जन कुंड में ही विसर्जन करने की भी बात कही गई।
विज्ञापन


वहीं इसके साथ चल समारोह के समय डीजे साउण्ड पर अश्लील गाना बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अगर कोई व्यक्ति अश्लील गाने बजाते पाया गया अथवा शिकायत मिली तो संबंधित डीजे वाले के ऊपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शासन के गाइडलाइन अनुसार ही कम डेसीबल पर साउंड डीजे बजाया जाएं। पुलिस बल जगह-जगह पर तैनात रहेगी। सामाजिक तत्वों पर विशेष पुलिस नजर बनाए रखेगी। वहीं कोई अगर दंगा या लड़ाई करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें