पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु लगातार समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। जिले के थाना प्रभारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में लगातार कार्रवाईयां की जा रही हैं। इसी कड़ी में थाना पाली द्वारा जुआ फड पर रेड कार्रवाई करते हुए नौ जुआरियों के विरुद्ध अपराध कायम करते हुए प्रकरण में नकद 48,500 रुपये जब्त किए गए हैं।
बता दें कि तीन नवंबर की रात थाना पाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खोलखम्हरा के जंगल में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर घटना स्थल पर पहुंचकर, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए टार्च की रोशनी में जुआ खेलते हुए नौ अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से नकद 48,500 रुपये जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध 13ए जुआ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की गई।
बताते चलें, जिन पर कार्रवाई हुई है कि उनमें मिंटू चौरसिया निवासी शहडोल, विजय सिंह निवासी सोहागपुर, रामकुमार रैकवार निवासी बुढार जिला शहडोल, एमयू खान निवासी पाली जिला उमरिया, राजेश नारायण निवासी शहडोल, विवेक मिश्रा निवासी सोहागपुर शहडोल, विजय पटेल निवासी शहडोल, प्रीतम विश्वकर्मा निवासी सोहागपुर, राजेश सोनी निवासी सोहागपुर शामिल हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक मदनलाल मरावी, सउनि पुष्पराज सिंह, प्रआर महेश साहू, प्रआर योगेश्वर सिंह, प्रआर चंद्रशेखर, प्रआर रणवीर, प्रआर अनिल, प्रआर धर्मेन्द्र, आर अमन, आर रेवाशंकर और साइबर सेल से संदीप सिंह की भूमिका रही है।