फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 18 May 2025 06:59 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

ताला थाना क्षेत्र के घघरी नाका पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सुनील निगम की मौत हो गई, जबकि अभिषेक निगम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शोक व्याप्त है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत घघरी नाका के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ताला निवासी सुनील निगम (58) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार अभिषेक निगम (42) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभिषेक का इलाज उमरिया जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टर एमपी जेसल ने बताया कि अभिषेक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्मी से राहत पाने नदी में उतरे थे, डूबने से दो सगे भाई सहित तीन की मौत, इलाके में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार, सुनील निगम और अभिषेक निगम अपनी बाइक से उमरिया से ताला स्थित अपने निवास की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे घघरी नाका के पास पहुंचे, तभी कटनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आया। ट्रक की हैडलाइट की तेज रोशनी अचानक आंखों पर पड़ने से बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद सुनील निगम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक निगम की हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह-छतरपुर हाइवे पर टकराए ट्रकों में तीन दिन बाद भी लगी आग, फिर हो सकती है बड़ी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक सुनील निगम ताला के प्रतिष्ठित नागरिक माने जाते थे। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद सुनील निगम का शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं अभिषेक निगम के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें