फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: स्मार्ट मीटर लगाए जाने का एनएसयूआई ने जताया विरोध, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Nov 2024 04:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

एनएसयूआई का मानना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली बिलों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक संकट गहराने का खतरा है। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर स्मार्ट मीटर योजना वापस नहीं ली गई, तो एनएसयूआई सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध तेज हो गया है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने इस मुद्दे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर योजना को जनविरोधी करार दिया। एनएसयूआई ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए, क्योंकि इससे आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन


एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम शेर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली बिलों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक संकट गहराने का खतरा है। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर स्मार्ट मीटर योजना वापस नहीं ली गई, तो एनएसयूआई सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। असलम शेर का कहना है कि यह कदम आम जनता के लिए हानिकारक है और इसे रोका जाना चाहिए।

वार्ड नंबर 4 और 5 के निवासियों ने भी विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घरों में बिना सहमति के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से उनके बिजली बिलों में अनावश्यक वृद्धि हो रही है और वे इस आर्थिक बोझ को वहन करने में असमर्थ हैं। उनका यह भी मानना है कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग में गलतियाँ हो सकती हैं, जिससे बिल और अधिक बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपते समय एनएसयूआई के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग, जैसे कृष्ण कांत तिवारी, ओम तिवारी, संदीप महार, आकाश सोनकर, रोहित कोल, जगदीश प्रसाद जयसवाल सहित कई निवासी मौजूद रहे। एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर विस्तृत चर्चा की मांग की है, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

 

ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ता

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें