उमरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। यहां पर उमरिया के सभी कांग्रेस के नेताओं का एक पत्र वायरल हुआ है। जहां यह कहा है कि 25 साल से लगातार महिला को यहां से सीट दी जाती है। जबकि पुरुष वर्ग इस रेस में पीछे है। पुरुषों की हमेशा ही अपेक्षा यहां से हो रही है।
वहीं, उन्होंने आगे कहा है कि उमरिया की मानपुर विधानसभा क्षेत्र के 90 की सीट से पिछले 25 साल से लगातार महिला वर्ग को प्रत्याशी बनाया गया है। इसमें 1998 के चुनाव को छोड़कर शेष चार चुनावों में कांग्रेस पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
जहां उस समय यह सीट नौरोजाबाद-81 के नाम से थी। लगातार महिला वर्ग को टिकट मिलते रहने से हम सभी प्रत्याशी की दौड़ में शामिल पुरुष वर्ग के लोगों में हीन भावना जताई जा रही है और हम सभी पूरी तरह से हतोत्साहित हो गए हैं। प्रत्याशी की दौड़ में शामिल पुरुष वर्ग से जिसे भी कांग्रेस पार्टी टिकट देगी, हम सभी पूरी निष्ठा से बगैर भेदभाव के उसको विजयी बनाने में सहयोग करेंगे।
वहीं, प्रत्याशी की दौड़ में शामिल पुरुष वर्ग के नेताओं ने कांग्रेस सचिव नई दिल्ली को पत्र के माध्यम से कहा है कि प्राथमिकता के साथ गौर करते हुए, पुरुष वर्ग के प्रत्याशी का चयन कर हम सभी पुरुष प्रत्याशियों को न्याय प्रदान करें।