फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुआ शावक की मौत, पार्क की टीम मौके पर

Thu, 02 Jan 2025 08:29 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 6 माह के तेंदुआ शावक की मौत हो गई। वन विभाग ने जांच शुरू कर वाहन की पहचान और सुरक्षा उपायों की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
रास्ते में पड़ा शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में एक दुखद घटना में तेंदुआ शावक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। यह घटना पनपथा-बरही मार्ग के ग्राम महरोई के समीप स्टेट हाईवे पर देर रात हुई। घटना की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि मृत तेंदुआ शावक लगभग 6 माह का था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि ठोकर मारने वाले वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शावक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि दुर्घटना का कारण कोहरा, अंधेरा, या नए साल के जश्न के दौरान लापरवाह वाहन चालकों द्वारा तेज गति और शराब के प्रभाव में गाड़ी चलाना हो सकता है। यह घटना वन्यजीवों के लिए लगातार बढ़ते खतरे को दर्शाती है, विशेषकर हाईवे से गुजरने वाले इलाकों में।

वन विभाग ने घटना स्थल पर तत्काल जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें