फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: घायल बाघ को रेस्क्यू कर इलाज के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी भेजा, मुंह और पैर में चोट

Sat, 04 May 2024 08:13 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र से घायल नर बाघ को रेस्क्यू किया गया है। उसके दांत टूटे हुए हैं और पैर में भी चोट है। बाघ का रेस्क्यू करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की और बीटीआर की टीम ने बाघ को इलाज के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी भेज दिया है। 
विज्ञापन
घायल बाघ का मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी मे चलेगा इलाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र में एक घायल बाघ को रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी भेज दिया गया है। बाघ की उम्र लगभग 14 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र के बदरेहल बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 103 से जंगल में एक घायल बाघ की जानकारी बीटीआर प्रबंधन को मिली। टाइगर रिजर्व और डॉक्टरों की टीम ने जंगल पहुंचकर बाघ की निगरानी कर उसका रेस्क्यू किया।

घायल बाघ के पैर में चोट है और दांत भी टूटे हुए हैं। ऐसे में उसे इलाज के लिए मुकुंदपुर सफारी भेजा गया है। घायल होने के कारण नर बाघ को शिकार करने में भी परेशानी हो रही थी। घायल बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का टी 47 बाघ है। बाघ को रेस्क्यू करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने जांच की और फिर बीटीआर की टीम ने उसे मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी भेज दिया। जहां, उसका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें