उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिक लड़की को सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती की भारी कीमत चुकानी पड़ी। इंस्टाग्राम पर मिले युवक ने पहले प्यार का नाटक किया, फिर शादी का झांसा देकर युवती को मिलने बुलाया और सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आज के समय में सोशल मीडिया नए रिश्ते बनाने का एक आसान जरिया बन चुका है, लेकिन यह कई बार खतरनाक भी साबित होता है। इस घटना में भी पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक अजनबी युवक से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही, जिससे उनका रिश्ता गहरा होता चला गया। युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का वादा किया। वह उसे भरोसा दिलाता रहा कि वह उससे सच्चा प्यार करता है और जल्द ही शादी करेगा।
यह भी पढ़ें: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को फांसी की सजा, मां और बहन को चार साल का कारावास
शादी का झांसा देकर जंगल में दुष्कर्म
कुछ समय बाद आरोपी युवक हैदराबाद से पाली में लड़की से मिलने आया। उसने उसे किसी सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया और वहां से एक जंगल में ले गया। पीड़िता को अंदाजा भी नहीं था कि जिसे वह अपना सच्चा प्रेमी समझ रही थी, वही उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाला था। युवक ने शादी का झांसा देकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने उसे डराया-धमकाया और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: युवक के पेट में गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
रेलवे पुलिस को बताई पूरी घटना
घटना के बाद नाबालिक लड़की अपनी सहेली के साथ घर से चली गई जहां दोनों नाबालिक लड़कियों को अकेले देखे जाने पर रेलवे पुलिस नागपुर ने इन्हें बाल सुरक्षा गृह में रखा गया जहां बयान में नाबालिक पूरी घटना बताई जहां रेलवे पुलिस ने जीरो में कायमी कर पाली थाना में देरी को भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, इस संबंध में पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने जीरो में कमी कर डायरी भेजा था, जिसे हम जांच कर अपराध कायम कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना से यह साफ है कि सोशल मीडिया पर किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। प्यार और शादी के झूठे वादों में फंसकर कई लड़कियां धोखे और अपराध का शिकार हो रही हैं। पाली थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी अजनबी से मिलने या उस पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।
फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया पर रिश्ते बनाते समय सतर्क रहें, किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत परिवार और पुलिस को दें।