फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: आदिवासी छात्रावास से लापता हुए चार बच्चे, स्कूल बैग लेकर निकले थे; न विद्यालय पहुंचे और न वापस आए

Fri, 15 Nov 2024 03:42 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के सरकारी छात्रावास से चार आदिवासी छात्र लापता हो गए। स्कूल के लिए निकले बच्चे विद्यालय नहीं पहुंचे। पुलिस ने एक छात्र को शहडोल स्टेशन से बरामद किया, जबकि तीन की तलाश जारी है। प्रशासन जांच में जुटा है। 

विज्ञापन
छात्रावास फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास से कक्षा 8वीं के चार आदिवासी छात्र अचानक लापता हो गए हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे ये छात्र स्कूल बैग लेकर विद्यालय के लिए निकले थे, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचे। प्रिंसिपल द्वारा सूचना मिलने के बाद वार्डन ने छात्रों की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


शिकायत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। शहडोल जीआरपी ने एक छात्र को रेलवे स्टेशन पर बरामद किया, लेकिन अन्य तीन छात्र अभी भी लापता हैं। जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान, संजय सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और छात्रों को जल्द ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

लापता छात्रों की घटना से जिले में हड़कंप मच गया है। यह घटना छात्रावासों में सुरक्षा और देखरेख की खामियों को उजागर करती है। प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और अन्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन व पुलिस छात्रों की खोज में जुटे हुए हैं। इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है। छात्रों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद के साथ, सभी की नजरें जांच के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें