फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: स्वास्थ्य विभाग की महिला सीएचओ की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 29 Jan 2025 09:48 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की महिला सीएचओ की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरहटा में सीएचओ के रूप में पदस्थ महिला जानकी पति नवीन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी चंदिया (गढ़ी मोहल्ला) की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि रिश्ते में देवर लगने वाले ज्ञानप्रकाश कुशवाहा से मृतिका का रास्ते को लेकर जमीन विवाद था। इसी बात को लेकर दोपहर चार बजे दोनों में विवाद हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी देवर ज्ञानप्रकाश कुशवाहा ने लोहे के मोटे ठोस रॉड (सब्बल) से हमला कर दिया। हमले के बाद घटना स्थल पर महिला अचेत होकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पीड़ित रक्त रंजित महिला को चंदिया अस्पताल ले गए, पर दुर्भाग्य से चंदिया अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं था। बाद में परिजनों ने घायल मृतिका को जिला असप्ताल उमरिया ले आए, पर रक्त रंजित अवस्था में हादसे के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही मृतिका खुद को स्टेबल नहीं रख सकी और जिंदगी से हार गई। बाद में जिला अस्पताल में पदस्थ शासकीय चिकित्सक ने भी अपने ही स्वास्थ्य विभाग की महिला एसएचओ को भारी मन से मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या के बाद चंदिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

घटना के बाद चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम आदि के लिए जिला अस्पताल लाई है। खबर है कि घटना के बाद कुछ संदेहियों को चंदिया पुलिस हिरासत में ली है और घटना के कारणों की तफ्तीश में जुट गई है। इस मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि इस मामले में भी अस्पतालों का लापरवाह चेहरा उजागर हुआ है। पीड़ित जनों का मानना है कि अगर चंदिया अस्पताल में कोई चिकित्सक होता तो शायद समय रहते इलाज हो सकता था और स्वास्थ्य विभाग की महिला सीएचओ जानकी कुशवाहा की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें