फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गेट के पास पहुंचा हाथी, बचाव दल ने जंगल की ओर खदेड़ा

Mon, 28 Aug 2023 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ताला गेट के पास मखना नामक जंगली हाथी पहुंच गया था। उसे बचाव दल गौतम ने फिर से जंगल की ओर खदेड़ा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : wildlife sos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में जंगली हाथियों का मूवमेंट बना रहात है। जंगली हाथी अक्सर टाइगर रिजर्व के जंगलों में अलग-अलग जगहों पर दिखाई भी दे जाते हैं।  

विज्ञापन


अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला गेट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक जंगली हाथी ताला गेट के पास पहुंचा। जंगली हाथी को देखते ही टाइगर रिजर्व प्रबंधन के कर्मचारियों में भगदड़-सी मच गई। आनन-फानन में हाथी बचाव दल गौतम को बुलाया गया। इसके बाद जंगली हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा गया। ताला गेट में जंगली हाथी मखना के पहुंचने के बाद से ही सभी कर्मचारी दहशत में है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रबंधन पूरे क्षेत्र में जंगली हाथियों को लेकर सजग है। मूवमेंट वाले क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने बताया कि जंगली हाथी मखना ताला गेट के समीप आ गया था। हाथी बचाव दल गौतम के सहयोग से जंगल की ओर खदेड़ा गया है। हाथी की उम्र लगभग 20 वर्ष होगी। यह बहुत कम ही देखने को मिलता है।

क्या है मखना हाथी
जंगली हाथियों में मखना हाथी बहुत कम देखने को मिलते हैं। मखना हाथियों के दांत नहीं होते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी जंगली हाथियों में मखना हाथी बहुत कम है। ज्यादातर टाइगर रिजर्व में मखना हाथी एक भी नहीं है। इन्हें कुमकी हाथी भी बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें