फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: अभद्र भाषा का प्रयोग कर व्यक्ति को धमकाया, जांच के बाद प्रभारी सहायक वन संरक्षक निलंबित

Sun, 08 Sep 2024 02:42 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

राज्य शासन ने वायरल ऑडियो की पुष्टि के लिए एक टीम गठित की। जांच में मामला सही पाए जाने पर दिलीप कुमार मराठा प्रभारी सहायक वन संरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के प्रभारी सहायक वन संरक्षक दिलीप कुमार मराठा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालित है, जहां एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें क्षेत्रीय प्रभारी सहायक वन संरक्षक द्वारा धमकी भरे शब्दों का प्रयोग एक व्यक्ति को किया जा रहा था। इस मामले में मध्य प्रदेश शासन ने संज्ञान लिया है और आरोपी क्षेत्रीय प्रभारी सहायक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने वायरल ऑडियो की पुष्टि के लिए एक टीम गठित की। मुख्य वन संरक्षण एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की जांच टीम ने पाया कि दिलीप कुमार मराठा ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर व्यक्ति को धमकी दी थी। इसके आधार पर दिलीप कुमार मराठा प्रभारी सहायक वन संरक्षक एवं सहायक संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र को मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन विभाग भोपाल रहेगा। निलंबन की अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें