फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पाली वन परिक्षेत्र के बरम टोला बीट में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 02 Mar 2025 03:54 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के पाली वन परिक्षेत्र में घने जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे हैं। शव पर बाघ के घसीटने के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली वन परिक्षेत्र के बरम टोला बीट के घने जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
विज्ञापन


पाली वन परिक्षेत्र के रेंजर सचिन कांत ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को क्षत-विक्षत हालत में देखने के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों में दहशत, पुलिस की अपील
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जंगलों में पहले भी बाघों की मौजूदगी देखी गई है, जो कई बार मवेशियों का शिकार कर चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
विज्ञापन


बाघ का हमला या हत्या? पीएम रिपोर्ट करेगी खुलासा
पाली थाना प्रभारी विजय सेन ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है और उस पर घसीटने के निशान भी हैं। यह निशान बाघ के हमले की ओर इशारा कर सकते हैं, लेकिन शव के अलग-अलग हिस्सों में मिलने के कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या फिर बाघ का हमला।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें