फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: छह हजार किलो से ज्यादा जहरीला कचरा तीन दिन में जला, पूरे इलाके के प्रदूषण की हो रही जांच

Sun, 02 Mar 2025 03:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Factory Waste Disposal in MP : मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रीयल वेस्ट जलाने के लिए रामकी कंपनी की स्थापना की गई। भोपाल के कचरे को जलाने के लिए भी इस कंपनी को ही चुना गया था। भोपाल का यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने के लिए केंद्र की तरफ से 127 करोड़ रुपये दिए गए।
विज्ञापन
कचरे का निपटान जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का काम जारी है। तीन दिन में छह हजार किलो कचरा जलाया जा चुका है। रामकी भस्मक के आसपास की सरकारी बिल्डिंगों में भी प्रदूषण मापने के लिए यंत्र लगाए गए है।

विज्ञापन

कचरा जलाने से निकल रही गैस निर्धारित मापदंडों से भी कम निकल रही है। इसे देखते हुए आने वाले दिनों में कचरे की मात्रा बढ़ाई जा सकती है,ताकि कचरे को जलाने में पांच माह से ज्यादा का समय न लगे। अभी एक घंटे में 135 किलो कचरा जलाया जा रहा है। भस्मक के आसपास के प्रदूषण पर भी वैज्ञानिक निगरानी कर रहे है। कचरा जलाने के दौरान एक्यूआई 70 तक पहुंचा है, जो सामान्य माना जाता है।

कंपनी में लगाने पड़े नए उपकरण

मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रीयल वेस्ट जलाने के लिए रामकी कंपनी की स्थापना की गई। भोपाल के कचरे को जलाने के लिए भी इस कंपनी को ही चुना गया था। भोपाल का यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने के लिए केंद्र की तरफ से 127 करोड़ रुपये दिए गए। जहरीले कचरे को जलाने के लिए भस्मक में कुछ बदलाव किए गए। इसके अलावा प्रशिक्षित कर्मचारी भी रखे गए। दहन कक्ष तक पहुंचाने के लिए जहरीले कचरे के विशेष बैग, एक मशीन पर रखे जा रहे है जो दहन कक्ष से जुड़ी है।

 

पुलिस बल तैनात रहेगा

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि धार में कानून व्यवस्था नियंत्रित है। रहवासी भी समझ चुके है कि कचरा चलाने के दौरान वातावरण में नकारात्मक प्रभाव नहीं है, इसलिए कोई विरोध नहीं हो रहा है, हालांकि पुलिस बल रामकी कंपनी व आसपास तैनात रहेगा। कचरे को लेकर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है तो फिर उसके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें