फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमिश्नर ने स्कूल, आंगनबाड़ी व मतदान केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, साफ-सफाई रखने के दिये निर्देश

Wed, 20 Mar 2024 10:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

MP News: कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज जिले के पाली एवं करकेली विकासखण्ड के विभिन्न शासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और एवं लोकसभा निर्वाचन के लिये बनाये गये मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तीनों जगहों पर  साफ सफाई, बिजली रौशनी और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग के प्राचार्यों को दिये।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर बीएस जामोद ने विभिन्न शासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और एवं लोकसभा निर्वाचन के लिये बनाये गये मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी पाये जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा प्राचार्यों को ताकित किया कि स्कूलों के शौचालयों की समुचित साफ सफाई रखें तथा शौचालयों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी शासकीय स्कूलों में बेहतर शैक्षाणिक सुविधायें उपलब्ध होना चाहिये। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पाली विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र चंदनिया का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने उपस्थिती पंजी का निरीक्षण किया तथा गर्भवती महिलाओं की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता से ली। आगनबाड़ी कार्यकार्ताओं ने बताया कि केन्द्र में 9 गर्भवती महिलायें दर्ज है, जिन्हें संदर्भ सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस दौरान कमिश्नर ने आगनबाड़ी केन्द्रं व्दारा गर्भवती महिलाओं को दिये जा रहे पीएचआर के पैकेटों का निरीक्षण किया तथा आयरन की दवाइयों का भी निरीक्षण किया। जिसपर आगनबाड़ी कार्यकार्ता ने कमिश्नर को बताया कि केन्द्र में आने वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पौषटिक आहार मुहैया कराया जा रहा है। 

स्कूल परिसर में समुचित साफ सफाई रखें
कमिश्नर ने पाली विकासखण्ड के उच्चतर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की कक्षाओं में जालियां लटकी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा मौके पर उपस्थित प्राचार्य को निर्देश दिये कि स्कूल और स्कूल परिसर में समुचित साफ सफाई रखें। स्कूलों के शौचालयों में समुचित पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराये। 

विज्ञापन

कमिश्नर ने बल्ब मंगवाकर कक्षा में लगवाया
कमिश्नर ने शासकीय माध्यमिक शाला अमिलिहा का भी निरीक्षण किया तथा स्कूल में बनाये गये मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया। स्कूल में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर को स्कूल में अंधेरे कक्ष में विद्यार्थी परीक्षा देते हुये पाये गये, जिसपर प्राचार्य को तलब कर तत्काल कमिश्नर ने बल्ब मंगवाकर परीक्षा दे रहे छात्रो की कक्षा में लगवाया। कमिश्नर ने स्कूल के प्राचार्य से कक्षा पहली में दर्ज छात्र छात्राओं के संबध में भी जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा पहली में 13 छात्र छात्राएं दर्ज है, जिस पर कमिश्नर ने शिक्षकों को निर्देश दिये कि कक्षा पहली में प्रवेश के लिये छात्र छात्राओं के अभिभावकों को प्रेरित करें तथा ऐसे प्रयास करें कि गांव के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को स्कूल में प्रवेश मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें