फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: मुख्यमंत्री मोहन यादव चार जून को उमरिया दौरे पर आएंगे, पाली में होगा पेशा प्रतिनिधियों का सम्मेलन

Thu, 29 May 2025 12:14 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

सीएम के दौरे को लेकर जनपद पंचायत पाली के सीईओ कुंवर कन्हाई ने बताया कि आयोजन स्थल का प्रारंभिक निरीक्षण किया गया है। गौरैया और मालियागुड़ा पंचायतों में से किसी एक स्थान को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 4 जून को उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र पाली विकासखंड में आयोजित होने वाले पेशा ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों के सम्मेलन के अवसर पर होगा। यह आयोजन राज्य शासन की आदिवासी कल्याण नीतियों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में 30,000 से अधिक पेशा प्रतिनिधियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। न केवल उमरिया, बल्कि शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला जिलों की पेशा ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन पंचायती राज व्यवस्था के तहत पेशा कानून (PESA Act) के क्रियान्वयन और ग्राम स्वशासन को बल देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन से गिरी पत्नी, बचाने के लिए कूदा वकील पति, गोद में उठाकर लगाई दौड़; पर डॉक्टर के शब्दों ने किया सन्न
विज्ञापन


पंचायती राज संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा इस आयोजन के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन को आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। उमरिया जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ को सम्मेलन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हनीमून पर गए इंदौर के नव दंपति का छह दिन बाद भी सुराग नहीं, क्या कर रही मेघालय पुलिस?

इस संबंध में जनपद पंचायत पाली के सीईओ कुंवर कन्हाई ने जानकारी दी कि आयोजन स्थल को लेकर प्रारंभिक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी आयोजन स्थल का अंतिम चयन नहीं हुआ है, लेकिन गौरैया और मालियागुड़ा पंचायतों में से किसी एक स्थान को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है और जल्द ही स्थल की अंतिम घोषणा कर दी जाएगी। सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा आदि को लेकर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें