फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना सकारात्मक संकेतक, मिले 246 गिद्ध और 124 घोंसले

Tue, 29 Apr 2025 08:46 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार को ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना की गई। इसमें कुल 246 गिद्ध और 124 घोंसले पाए गए। रिजर्व के 9 परिक्षेत्रों में यह गणना हुई। इनमें ताला, मगधी, खितौली, कल्लवाह, पतौर, पनपथा कोर, पनपथा बफर, मानपुर और धमोखर शामिल हैं।
विज्ञापन
गिद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की वादियों में इन दिनों गिद्धों की गूंज सुनाई दे रही है। मंगलवार को यहां ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना के दौरान कुल 246 गिद्धों की मौजूदगी दर्ज की गई, जो जैव विविधता के लिहाज से बेहद सकारात्मक खबर है। साथ ही कुल 124 गिद्धों के घोंसलों की पहचान भी हुई, जो यह दर्शाता है कि यह इलाका गिद्धों के सुरक्षित और अनुकूल आवास के रूप में विकसित हो रहा है।

विज्ञापन


यह गणना रिजर्व के नौ प्रमुख परिक्षेत्रों ताला, मगधी, खितौली, कल्लवाह, पतौर, पनपथा कोर, पनपथा बफर, मानपुर और धमोखर में की गई। इनमें ताला परिक्षेत्र सबसे खास रहा, जहां सर्वाधिक 139 देशी गिद्ध पाए गए। यहीं की पहाड़ियों में 121 घोंसलों की उपस्थिति ने इसे गिद्धों का मुख्य आश्रय क्षेत्र साबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: पहले देता था छात्राओं को लिपस्टिक जैसे गिफ्ट, फिर करता था अश्लील हरकत, लगे कई गंभीर आरोप
विज्ञापन


गणना के दौरान चार से अधिक गिद्ध प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें देशी गिद्ध, सफेद गिद्ध, सफेद पीठ गिद्ध, राज गिद्ध और चमर गिद्ध प्रमुख हैं। यह विविधता दर्शाती है कि बांधवगढ़ न केवल बाघों के लिए बल्कि संकटग्रस्त पक्षियों के लिए भी एक मजबूत शरण स्थली बनता जा रहा है। क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि इस बार की गणना में वयस्क और अवयस्क दोनों तरह के गिद्ध देखे गए हैं, जो उनकी जनसंख्या में प्राकृतिक वृद्धि का संकेत है। यह संकेत करता है कि यहां की पारिस्थितिकीय व्यवस्था गिद्धों के प्रजनन और जीवन चक्र के लिए उपयुक्त है।

यह भी पढ़ें: युवक ने 75 साल के व्यक्ति से किया कुकर्म, विरोध करने पर सिर कुचलकर मार डाला
विज्ञापन


गणना का मुख्य उद्देश्य गिद्धों की संख्या में मौसमी बदलाव को समझना था, ताकि यह जाना जा सके कि तापमान, वर्षा या अन्य मौसमी कारक इनके जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव तो नहीं डाल रहे। खासकर गर्मी के मौसम में गिद्धों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि उनके लिए जल स्रोत, भोजन और घोंसले बनाने के लिए सुरक्षित स्थान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: एआई आधारित रियल-टाइम फॉरेस्ट अलर्ट सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, एमपी देश का पहला राज्य बना

ज्ञात हो कि गिद्धों की आबादी में विगत वर्षों में भारी गिरावट देखी गई थी, जिसका मुख्य कारण डाइक्लोफेनेक जैसी औषधियों का उपयोग था। ऐसे में बांधवगढ़ में इनकी संख्या में यह वृद्धि संरक्षण प्रयासों की सफलता का परिचायक है। बांधवगढ़ की यह गिद्ध गणना न केवल वैज्ञानिकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है, बल्कि जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम भी मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें