फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पुलिस सम्मेलन का आयोजन, पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाने-कार्यालयों का किया निरीक्षण, निर्देश भी दिए

Wed, 20 Nov 2024 06:22 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उपमहानिरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना, अनुशासन बनाए रखना और कार्यशैली में सुधार करना था।
विज्ञापन
वार्षिक निरीक्षण करते उप महिनिरीक्षक शहडोल जोन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्धारित वार्षिक निरीक्षण रोस्टर के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल जोन सविता सोहाने ने पुलिस लाइन उमरिया में आयोजित जनरल परेड में सलामी ली और अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता समझाई। उन्होंने परेड और बैंड दल का निरीक्षण किया। इसके बाद वाहन शाखा का निरीक्षण कर वहां के रखरखाव की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


बलवा परेड रिहर्सल का निरीक्षण
जनरल परेड के बाद, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान सविता सोहाने ने बलवा परेड रिहर्सल के महत्व और इससे सीखी जाने वाली बारीकियों को विस्तार से बताया। साथ ही, कानून व्यवस्था की स्थिति में इन प्रक्रियाओं को लागू करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी समझाया।

पुलिस सम्मेलन में समस्याओं पर चर्चा
सभी शाखाओं के निरीक्षण के बाद आयोजित पुलिस सम्मेलन में उन्होंने बेहतर पुलिसिंग बनाए रखने और अनुशासन के साथ कार्य करने पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर शहडोल जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ, उमरिया पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाली एवं सभी थाना व चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


थानों और कार्यालयों का निरीक्षण
पुलिस लाइन के बाद उपमहानिरीक्षक ने थाना कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, थाना में संधारित रिकॉर्ड की जांच की और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े नवाचारों को अपनाने के निर्देश दिए। फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार, शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई और रात में बंदियों की उपस्थिति में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना अजाक, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी उमरिया कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम और सायबर सेल का निरीक्षण किया। सभी शाखाओं में लंबित कार्यों की स्थिति और उनके निराकरण के प्रयासों की समीक्षा की। बेहतर कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
निरीक्षण के अंत में उपमहानिरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना, अनुशासन बनाए रखना और कार्यशैली में सुधार करना था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें