फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: गजरा नाला के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मामले की जांच कर रही पुलिस

Sat, 19 Oct 2024 11:07 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पाली क्षेत्र के अंतर्गत मिले शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह शव किस व्यक्ति का है और वह किस परिस्थिति में यहां पहुंचा। व्यक्ति की हत्या हुई है या आत्महत्या, इसका भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के अंतर्गत गजरा नाला में आज सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने सुबह देखा कि नाले के पास 4-5 दिन पुराना एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शव लगभग 25-30 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है। लोगों ने सबसे पहले इसकी सूचना बिरसिंहपुर पाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस 100 नंबर की मदद से मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शव की पहचान नहीं हो सकी है

विज्ञापन

पाली क्षेत्र के अंतर्गत मिले शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह शव किस व्यक्ति का है और वह किस परिस्थिति में यहां पहुंचा। व्यक्ति की हत्या हुई है या आत्महत्या, इसका भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस शव की पहचान करने और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

 

घटनास्थल पर पड़ा शव

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें